फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   बाइक से टक्कर मारने के दोषी को कारावास

बाइक से टक्कर मारने के दोषी को कारावास

Tue, 13 Feb 2018 10:07 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
बाइक से टक्कर मारने के दोषी को कारावास
रोहड़ू। मोटरसाइकिल से टक्कर मार कर महिला को घायल करने मामले में न्यायालय ने दोषी को पांच महीने के कारावास के साथ-साथ ढाई हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। एसीजेएम जसप्रीत मिन्हास कोर्ट नंबर दो की अदालत ने मंगलवार को सजा सुनाई। अशोक कुमार (23) निवासी थलातर, ग्राम पंचायत शिलादेश ने 10 अक्तूबर 2013 को बाइक से संदासू अस्पताल के सामने गाड गांव निवासी रूकमणि को टक्कर मार कर घायल किया था।
विज्ञापन

टक्कर मारने के बाद वह मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद अशोक कुमार को पकड़ा। मोटरसाइकिल कब्जे में लेने के बाद अशोक के खिलाफ न्यायालय में चलान पेश किया गया। न्यायालय ने सभी पक्षों को सुनने के बाद दोषी को अलग-अलग धाराओं के तहत ढाई हजार रुपये जुर्माना व पांच महीना कारावास की सजा सुनाई। सरकार की ओर से मामले की पैरवी जिला सहायक न्यायवादी सरोज मेहता ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed