फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   जुआ खेलते रंगे हाथों दबोचे जुआरी

जुआ खेलते रंगे हाथों दबोचे जुआरी

Mon, 12 Feb 2018 10:17 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
जुआ खेलते रंगे हाथों दबोचे जुआरी
चौपाल। उपमंडल चौपाल के सरांह में रविवार देर शाम पुलिस ने 14 लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों दबोचा। आरोपियों से पुलिस ने मौके पर 26,500 रुपये की राशि बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस थाने में सूचना मिल रही थी कि सरांह में बीते कई दिनों से जुआ खेला जा रहा है। पुलिस बीते कई दिनों से जुआरियों पर नजर रखे हुए थी। सूचना के आधार पर रविवार को पुलिस की टीम मुख्य आरक्षी अंकुश राणा, आरक्षी संदीप कुमार, आरक्षी मंजेश कुमार, आरक्षी सुभाष चंद्र ने छापामारी की। आरोपियों में बेली राम, भगत राम ,सुदेश कुमार, रोशन लाल, वीरेंद्र ,नरेंद्र, देवेंद्र चौहान, कर्मचंद, मस्तराम ,रोशन लाल, श्याम सिंह, दिला राम शामिल हैं। डीएसपी चौपाल संतोष कुमार ने मामले की पुष्टी की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed