{"_id":"5b1696014f1c1b9e6e8b6649","slug":"31528206849-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार समेत दंपती का दूसरे दिन नहीं लगा सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार समेत दंपती का दूसरे दिन नहीं लगा सुराग
Updated Tue, 05 Jun 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)।
आनी-लूहरी मार्ग पर छाउन्टी और करशा के बीच सोमवार सुबह सतलुज नदी में गिरी कार का दूसरे दिन मंगलवार को भी पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि कार में दंपती सवार था। सतलुज नदी के तेज बहाव को देखते हुए प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन के लिए भटिंडा से एनडीआरएफ की दो टीमों को बुलाया था, जिसमें से एक टीम मंगलवार सुबह ही घटनास्थल पर पहुंच गई थी, जबकि दूसरी टीम मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे पहुंच पाई।
पहली तीन सदस्यीय टीम ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद दोपहर को सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था। सतलुज नदी के तेज बहाव और पानी में लगातार बह रही गाद ने सर्च ऑपरेशन को बीच में ही रोक दिया। एनडीआरएफ की दूसरी तीन सदस्यीय टीम सर्च ऑपरेशन के लिए पहुंची तो जायजा लेने के बाद तय हुआ कि बुधवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। जानकारी के अनुसार कुमारसैन के थाच गांव निवासी सुभाष चंद (45) और उसकी पत्नी नीमो देवी (43) कार में सवार थे। इनकी तलाश में सोमवार को पुलिस और आनी अग्निशमन विभाग के जवान जुटे रहे। उधर, एसडीएम आनी चेत सिंह ने कहा कि सतलुज में दंपति समेत समाई कार की तलाशी के लिए सर्च ऑपरेशन चल रहा है। एनडीआरएफ की तीन-तीन सदसीय दो टीमें मंगलवार को मौके पर पहुंच गई हैं। सतलुज नदी के तेज बहाव और गाद के चलते मंगलवार को सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया है। बुधवार को फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।