फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पब्बर नदी किनारे नेपाली महिला का शव बरामद

पब्बर नदी किनारे नेपाली महिला का शव बरामद

Sun, 01 Jul 2018 09:47 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
रोहडू। धमवाड़ी-चिड़गांव सड़क पर गुम्मा पुल के पास रविवार सुबह नेपाली मूल की महिला का शव मिला है। पब्बर नदी किनारे मिले शव की पहचान जय कुमारी (60) पत्नी धन बहादुर निवासी उप नगरपालिका 16 लक्ष्मीनगर जिला डांग नेपाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जांच में पुलिस को पता चला कि नेपाली मूल की महिला गुम्मा पुल के नजदीक प्रदीप ठाकुर गांव तेलगा तहसील चिड़गांव के पास चौकीदार के तौर पर रह रही थी। पुलिस सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने संदासू अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया है। शव अंतिम संस्कार के लिए उसके बेटे को सौंपा गया है। उसका बेटा भी यहां पर बागवान के पास काम करता है। चिड़गांव कार्यकारी पुलिस थाना प्रभारी एएसआई अच्छर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा नेपाली महिला के शव का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संदासू में पोस्टमार्टम कर उसके बेटे राहुल को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed