{"_id":"5a61f99e4f1c1b8a268b537d","slug":"201516370334-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक स्थानों पर फेंक रहे नशे की शीशियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सार्वजनिक स्थानों पर फेंक रहे नशे की शीशियां
Updated Fri, 19 Jan 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
नशे की शीशी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरवा। तहसील नेरवा में नशीली दवाइयों का धंधा फिर से फलने फूलने लगा है। सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की खाली शीशियां फेंकी जा रही हैं। पुलिस ने सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखने का आह्वान किया है। प्रतिबंधित कफ सीरप के सप्लायर क्षेत्र में फिर से सक्रिय हो चुके है।
नशेड़ियों की ओर से इस्तेमाल की गई इन प्रतिबंधित दवाओं के खाली रेपर व शीशियां बाजार के आसपास बिखरी मिल रही है। सूत्रों के मुताबिक यहां के कई युवा नशे की चपेट में हैं। नशीली दवाइयों की मांग को देखते हुए कई लोग इस धंधे में संलिप्त हो चुके हैं। पहले भी कई बार पुलिस ने इस धंधे से जुड़ी एक महिला सहित कई लोगों को दबोचा। कुछ समय से यह धंधा क्षेत्र में बंद हो चुका था। अब फिर से नशे का धंधा बढ़ने लगा है। बार में मिल रहे रेपर व बोतलों पर प्रदेश की ही एक दवा कंपनी पांवटा साहिब का पता अंकित है। नशे के सौदागरों को यह दवाइयां कौन उपलब्ध करवा रहा यह जांच का विषय है। इनकी सक्रियता इस बात से पुख्ता होती है कि प्रतिबंधित दवाओं की खाली शीशियां व रेपर लगातार बढ़ रहे हैं। नशे को दो पहिया व छोटे वाहनों से पहुंचाया जा रहा है। पता चला है कि झमराड़ी पुलिस बैरियर पर पुलिस जांच से बचने के लिए शाल्वी नदी के किनारे पैदल चल कर रात को खेप नेरवा पहुंचाई जाती है। डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। पुलिस एक योजना के तहत कार्रवाई कर रही है। नशेड़ियों को पकड़ने के लिए कई स्थान पर नाकेबंदी के साथ दबिश दी जा रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों से आग्रह किया कि यदि किसी को नशे के बारे में कोई सूचना मिले तो पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।