फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   घयांडली गांव में ढांक से गिर की एम की मौत

घयांडली गांव में ढांक से गिर की एम की मौत

Mon, 30 Oct 2017 06:18 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
पांव फिसलने से खाई में गिरा व्यक्ति, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नेरवा। ग्राम पंचायत नेरवा के घयांडली गांव में सोमवार सुबह करीब दस बजे के बाद रास्ते से गिर कर एक व्यक्ति की मौत हो गई। नारायण सिंह पुत्र दौलत राम निवासी गांव घयांडली, डाकघर नेरवा अपने नए बन रहे घर की ओर पीठ पर भारी सामान उठा कर जा रहा था। रास्ते में पांव फिसलने से वह करीब 250 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरा। व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। नेरवा थाने में मामला दर्ज किया गया है। नायब तहसीलदार नेरवा मोही राम चौहान ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed