फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   देहा में कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दो घायल

देहा में कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दो घायल

Wed, 12 Jun 2019 09:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
कार खाई में गिरने से एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

करगोली नाला के पास बनुढांक में मंगलवार रात हुआ हादसा
दोनों घायल आईजीएमसी रेफर, मृतक का करवाया पोस्टमार्टम
हादसे के शिकार व्यक्ति कांगड़ा जिला के देहरा के रहने वाले
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग थाना के तहत देहा में मंगलवार देर रात सड़क हादसे में एक की मौत और दो घायल हो गए हैं। हादसा करगोली नाला के पास बनुढांक में हुआ। घायलों को आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसेे का शिकार हुए तीनों व्यक्ति बिस्कुट बनाने वाली कंपनी में मार्केटिंग का काम करते थे और काम के सिलसिले में देहा जा रहे थे। मंगलवार देर रात उनकी इंडिगो एचपी 01डी-4873 करगोली नाला के पास बनुढांक में दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण एकत्रित हुए और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और ग्रामीणों को तीनों व्यक्तियों को खाई से निकालने में करीब दो-तीन घंटे लग गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। ठियोग के डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कार में सवार तीनों व्यक्ति कांगड़ा जिला के देहरा के रहने वाले हैं। मृतक की पहचान संजय राणा (40), पुत्र अजीत, गांव समेली के रूप में तौर पर हुई है। वहीं घायलों में कडोल निवासी रफाल सिंह, पुत्र बाबू राम और बड़ा निवासी धर्मवीर, पुत्र बलवंत शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed