{"_id":"5c7ea5acbdec22140b2089cd","slug":"155180391620-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांव फिसलने से कुर्पण खड्ड में गिरा छात्र, डूबने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांव फिसलने से कुर्पण खड्ड में गिरा छात्र, डूबने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांव फिसलने से कुर्पण खड्ड
में गिरा छात्र, डूबने से मौत
देवढांक मंदिर से वापस घर वापस आते समय हादसा
पीजी कॉलेज रामपुर में प्रथम सत्र का छात्र था पुष्प राम
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
अमर उजाला ब्यूरो
ब्रौ(रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना ब्रौ की कुर्पण खड्ड में गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर बाद जब युवक घर देवढांक मंदिर से वापस घर जा रहा था तो पैर फिसलने से वह खड्ड में गिर गया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर बाद एक युवक निरमंड के देवढांक मंदिर से अपने घर शिला जा रहा था। दोपहर बाद जब युवक कुर्पण खड्ड पर बने पोखनी पुल को पार कर रहा था तो अचानक उसका पैर फिसला और वह खड्ड में जा गिरा। गहरी खड्ड और तेज बहाव के कारण युवक पानी से बाहर नहीं निकल पाया और उसकी डूबने से मौत हो गई। युवक की पहचान पुष्प राम (20), पुत्र श्याम लाल, गांव शिला, डाकघर शारवी, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुष्प राम पीजी कॉलेज रामपुर में प्रथम सत्र का छात्र था। हादसे के बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को खड्ड से बाहर निकाला और उसे निरमंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
थाना प्रभारी ब्रौ धर्म सिंह ने बताया कि खड्ड में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।