{"_id":"5c66e220bdec22739033242e","slug":"155024653818-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांसाकोटी में अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांसाकोटी में अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब ठेके के पास अर्धनग्न
हालत में मिला महिला का शव
कांसाकोटी के पास झाड़ियों में पुलिस को मिला शव
पुलिस को अंदेशा, ठंड के कारण हुई महिला की मौत
दूसरे पहलुओं पर भी जांच कर रही पुलिस की टीम
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। कांसाकोटी के पास अर्धनग्न हालत में नेपाली महिला का शव मिला है। शराब ठेके से करीब 40 मीटर दूर झाड़ियों में इसका शव पड़ा था। मौत के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस प्रारंभिक जांच में अंदेशा जता रही है कि महिला की मौत ठंड के कारण हुई है। शव अर्धनग्न हालात में मिला है। इसलिए पुलिस दूसरे पहलुओं पर भी जांच कर रही है। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहड़ू अस्पताल में रखा गया है।
शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कांसाकोटी में शराब ठेके से 40 मीटर की दूरी पर सड़क से नीचे झाड़ियों में महिला का शव अर्धनग्न हालत में पड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू ले जाया गया। पुलिस ने मौके पर छानबीन भी की है। ठेके के नजदीक शव मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की गुत्थी सुलझ पाएगी। डीएसपी रोहड़ू अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि शुरूआती जांच में पाया गया है कि महिला की मौत अधिक ठंड के कारण हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।