फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   नारकंडा में 52 ग्राम चिट्टे (हेरोईन) के साथ दो युवक गिरफ्तार

नारकंडा में 52 ग्राम चिट्टे (हेरोईन) के साथ दो युवक गिरफ्तार

Fri, 28 Sep 2018 10:05 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
नारकंडा में चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

शिमला पुलिस के क्राइम सैल की टीम ने धरे युवा
मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। वीरवार रात को शिमला पुलिस के क्राइम सैल की टीम ने नारकंडा में दो युवकों को 52 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। शुक्रवार को इन दोनों युवकों को रामपुर कोर्ट में पेश किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार रात को दो युवकों से पुलिस क्राइम सैल भराड़ी से आई टीम ने 52 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ दो युवकों को पकड़ा। नारकंडा में चिट्टे के साथ पकड़े गए युवकों की पहचान विपिन ठाकुर (26), गांव नरटी, तहसील कुमारसैन और रजत (24), गांव गाहन, उपतहसील ननखड़ी के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन अमल में लाई जा रही है। एसपी क्राइम ब्रांच शिमला अरजीत सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नारकंडा में दो युवकों से चिट्टा पकड़ा गया है। क्राइम ब्रांच और नारकोटिक्स सेल के संयुक्त अभियान के तहत इन्हें पकड़ा गया है। क्राइम ब्रांच में मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि नशा निवारण को लेकर जगह-जगह पर जागरूकता शिविर लगाकर पुलिस आम जनता को जागरूक कर रही है। उन्होंने अभिभावक से अपील की है कि अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। शक होने पर बच्चों के शरीर पर इंजेक्शन के चिन्हों की भी जांच करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed