फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   चौधरी अड्डे से जल्द हटेगी अवैध पार्किंग

चौधरी अड्डे से जल्द हटेगी अवैध पार्किंग

Fri, 12 Jan 2018 06:21 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 06:21 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर शहर के मुख्य बाजार के चौधरी अड्डा स्थित नेशनल हाईवे प्राधिकरण की जमीन पर वर्षों से चल रहा नगर परिषद की अवैध पार्किंग का धंधा जल्द ही बंद होगा। स्थानीय प्रशासन ने नप को नोटिस जारी कर तुरंत इस पार्किंग को खाली करने निर्देश जारी किए हैं। नगर परिषद ने पार्किंग में खड़े सभी वाहनों के मालिकों को गाड़ियां हटाने के बारे में सूचित कर दिया है।
विज्ञापन

नगर परिषद रामपुर शहर में एनएच पांच के किनारे वर्षों से एनएच की भूमि पर कब्जा कर
अवैध पार्किंग चला कर अच्छी खासी चांदी कूट रही है। एनएच की भूमि पर बनी पार्किंग को खाली करवाने के लिए स्थानीय प्रशासन और एनएच प्राधिकरण ने कई बार नोटिस भी जारी किए। लेकिन नगर परिषद ने सभी नोटिस की अनदेखी की। पार्किंग के चलते जहां एनएच पर अकसर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है, वहीं यहां से गुजरने वाले लोगों के साथ हादसा होने की आशंका बनी रहती है। एनएच प्राधिकरण के अधिकारी भी नप को केवल नोटिस थमाने तक ही सीमित रहे हैं। इसके बाद अब स्थानीय प्रशासन ने नप को इस पार्किंग को खाली करने के निर्देश दिए हैं। पार्किंग खाली होने के बाद यहां जाम और आम लोगों को चलने में काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


खाली करने को एक सप्ताह का समय : निपुण
एसडीएम रामपुर डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि नप को एक सप्ताह के भीतर चौधरी अड्डा स्थित पार्किंग को खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि एक सप्ताह के भीतर पार्किंग खाली नहीं होती तो उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन का नोटिस मिला : नप
नगर परिषद रामपुर के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि उन्हें प्रशासन का नोटिस मिला है। पार्किंग में खड़े वाहनों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही एनएच से पार्किंग हटा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed