{"_id":"5a44ee6a4f1c1b95188bc694","slug":"111514466922-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े सोलह बीघा से हटाया अवैध कब्जा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साढ़े सोलह बीघा से हटाया अवैध कब्जा
Updated Thu, 28 Dec 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
कब्जा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी (कुल्लू)। हाईकोर्ट के आदेशों पर आनी खंड की च्वाई वन रैंज के तहत खनाग के डगसारी में तीन लोगों से अवैध कब्जे को छुड़ाया। अवैध कब्जों से करीब 110 सेब के पेड़ों पर आरी चलाई। डीएफओ लूहरी वीके अग्रवाल ने बताया कि डगसारी गांव के सेसराम, द्वारका देवी, शिवराम की ओर से वन भूमि पर किए गए साढ़े 16 बीघा कब्जे को छुड़ाया। कहा कि शुक्रवार को भी यह कार्रवाई जारी रहेगी॥
वन विभाग की टीम ने आरओ च्वाई गोपाल चौहान, बीओ सोहनलाल, बीओ अरुण शर्मा, बीओ सोहन सिंह, बीओ जीयालाल सहित समस्त वन रक्षकों व कर्मियों ने राजस्व विभाग, आईपीएच, विद्युत बोर्ड, कृषि और बागवानी विभाग, पुलिस और पंचायत प्रधान सहित मौके पर जाकर कार्रवाई की। हाल ही में आए होईकोर्ट के आदेशों के बाद च्वाई रैंज के तहत आनी में यह पहली बड़ी कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि जो पांच बीघा से अधिक अवैध कब्जे चिन्हित किए गए हैं और बेदखली के आदेश हो चुके हैं, उन्हें तय तिथि से पूर्व हटा दिया जाएगा। अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई के बाद अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है। गौर रहे कि इससे पहले भी हाईकोर्ट के आदेशों पर आनी उपमंडल में अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है।