फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   crime

दत्तनगर और निरसू में जुए खेलते धरे 14 लोग

Tue, 10 Nov 2020 09:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। स्थानीय पुलिस ने दत्तनगर और निरसू में दो जगह दबिश देकर 14 लोगों को जुआ खेलते हुए दबोचा। पुलिस ने इस दौरान एक लाख से ज्यादा की नकदी भी बरामद की है। वहीं, गैंबलिंग एक्ट के तहत मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले मामले में सोमवार देर रात करीब 2:10 बजे एचसी राजेश कुमार पुलिस दल के साथ एसजेवीएनएल कॉलोनी में गश्त कर रहे थे। यहां एक शेड से काफी शोर सुनाई दे रहा था। पुलिस ने अचानक शेड में दबिश दी और मौके पर बंटी ठाकुर, गांव खदेवचा, तहसील नित्थर, जिला कुल्लू, पंकज, गांव अरसू, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू, विनीत, अमित ठाकुर, पुत्र देविंद्र सिंह, गांव मोईन, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू और मुकेश कुमार, गांव दुराह, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से ताश और 61100 रुपये की नकदी बरामद की।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मामले में एएसआई रामपुर पुरुषोत्तम चंद मंगलवार सुबह 3 बजे पुलिस बल के साथ चिरडी निरसू में गश्त कर रहे थे। चिरडी निरसू के पास शेड से शोर सुनाई देने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो यहां नौ लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने अशोक कुमार, गांव गुमवी, तहसील आनी, जिला कुल्लू, रोहित ठाकुर, अरुण कुमार, गांव दत्तनगर, तहसील रामपुर, जिला शिमला, राहुल ठाकुर, अमित ठाकुर, गांव मोईन, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू, राजीव कुमार, गांव सीमा, तहसील चिड़गांव, जिला शिमला, सुरेश कुमार गांव शरण, तहसील रामपुर, जिला शिमला, तिलक राज, गांव पांगणा, तहसील करसोग, जिला मंडी और सनिका, गांव चिरडी, तहसील रामपुर, जिला शिमला को जुआ खेलते हुए धर दबोचा। पुलिस ने मौके पर से ताश सहित 42,700 रुपये की नकदी भी पकड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने बताया कि पुलिस ने दो मामलों में 14 लोगों को जुआ खेलते हुए दबोचा है। पुलिस ने मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed