{"_id":"5e9c660b8ebc3e77474818e1","slug":"crime-rampur-hp-news-sml3308012111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस और ओवरचार्जिंग पर दो दुकानें सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस और ओवरचार्जिंग पर दो दुकानें सील
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में प्रशासन सभी लोगों को राशन और अन्य खाद्य उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। ऐसे में कुछ व्यापारी मनमाने दाम वसूल रहे हैं। रामपुर उपमंडल में दो दुकानों को प्रशासन ने सील कर दिया है। रामपुर में भी रविवार को एक दुकानदार पर शिकंजा कसा। रामपुर प्रशासन को बीते लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि उपमंडल के विभिन्न स्थानों में सब्जियां तय दामों से अधिक रेट पर बेची जा रही हैं। इसके बाद प्रशासन ने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए थे कि कोई अधिक दामों पर सब्जियां और अन्य सामग्री न बेचें, बावजूद इसके नोगली और नीरथ में सब्जी विक्रेता तय दामों की अनदेखी कर मनमाने दामों पर सब्जियां बेच रहे थे। प्रशासन ने बिना लाइसेंस, प्रामाणिक बिल, ओवरचार्जिंग और दुकान में स्टॉक का सही विवरण न रखने पर नोगली एमएस मित्तल फल कंपनी और नीरथ स्थित सब्जी विक्रेता चंद्रमोहन पर कार्रवाई करते हुए उनकी दुकानें सील कर दी हैं। प्रशासन ने शनिवार को फूलगोभी के 20 रुपये प्रतिकिलो दाम तय किए थे, लेकिन ये विक्रेता नियमों की धज्जियां उड़ाकर 35 रुपये प्रतिकिलो बेच रहे थे। इन पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। रविवार को रामपुर में एक जूते का व्यापारी अधिक दामों पर सब्जी बेचने लगा। इस पर नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए उसकी सब्जी जब्त कर ली और आगे से दुकान न सजाने के सख्त निर्देश दिए। एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने बताया कि तय दामों से अधिक पर सब्जियां बेचने वालों पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। उन्होंने विक्रेताओं को चेताया है कि यदि अधिक दाम वसूलता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन ने नोगली और नीरथ में दो अवैध रूप से चल रही दो दुकानों को सील किया है, जबकि रामपुर में भी एक सब्जी बेच रहे व्यापारी पर शिकंजा कसा है।
--
विज्ञापन
--