{"_id":"5e6e5a2e8ebc3ea7b652363c","slug":"crime-rampur-hp-news-sml3276255155","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोरूम से डेढ़ लाख के मोबाइल ले उड़े शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोरूम से डेढ़ लाख के मोबाइल ले उड़े शातिर
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत गांधी पार्क में चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये के मोबाइल चोरी कर लिए। शोरूम मालिक को घटना का पता तब चला जब वह अपने शोरूम पहुंचा। उसने तुरंत पुलिस चौकी रामपुर में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह शहर के गांधी पार्क के समीप मोबाइल शोरूम में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने शोरूम में रखे अलग-अलग कंपनियों के फीचर फोन, टच फोन और रिपेयरिंग की चीजों पर हाथ साफ कर दिया। करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे से भी छेड़छाड़ की है और साथ लगती एक दुकान का सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया है। जब शोरूम का मालिक राजेश पहुंचा तो उसे चोरी का पता लगा। उसने पुलिस चौकी रामपुर में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। पुलिस शहर में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि मोबाइल शोरूम में चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।