फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   crime

भावानगर पुलिस ने सात हजार एमएल शराब के साथ एक दबोचा

Sun, 16 Feb 2020 07:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के नाथपा झूले के पास शनिवार देर रात भावानगर पुलिस की टीम ने एक व्यक्ति से 7 हजार मिली लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना भावानगर से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात कार्यवाहक थाना प्रभारी भावानगर नरेंद्र कुमार की अगुवाई में आरक्षी भूपेंद्र डोगरा और महिला आरक्षी अनीता शर्मा की टीम गश्त कर रही थी। नाकाबंदी के दौरान नाथपा झूले के पास एक स्थानीय व्यक्ति सुभाष चंद्र (50) गांव नाथपा, तहसील निचार, जिला किन्नौर को पुलिस ने 7 हजार मिली लीटर कच्ची शराब के साथ धर दबोचा। यह व्यक्ति नाथपा में मजदूर कॉलोनी की ओर शराब बेचने जा रहा था। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी किन्नौर एसआर राणा ने कहा कि पुलिस जिले भर में अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों पर कड़ी नजर बनाए हुए है। अवैध कार्य करने वाले किसी भी व्यक्ति को पुलिस किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। जिले के सभी पुलिस थानों और चौकियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे नशे के सौदागरों पर नकेल कसें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed