फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   crime

पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या करने वाले पति को उम्रकैद

Mon, 04 Nov 2019 09:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
crime
crime
रोहडू। पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप साबित होने पर दोषी को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा 22 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अतिरिक्त जिला सत्र न्यायालय ने रोहडू कैंप के दौरान मामले की सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। नेपाली मूल के व्यक्ति ने तीन साल पहले दोगड़ा खड्ड में डंडे से पीटकर पत्नी की हत्या कर दी थी। जुर्माना अदा न करने पर न्यायालय ने दोषी को अतिरिक्त कारावास के आदेश किए हैं।
विज्ञापन

दोषी मेवा लाल पुत्र शंकर बहादुर ने 14 जनवरी 2016 को पुजारली नंबर चार के साथ दोगडा खड्ड के किनारे डंडों से पीटकर पत्नी की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद यह मौके से फरार हो गया था। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसे गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस की पूछताछ में इसने अपना जुर्म कबूल कर लिया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर जुटाए साक्ष्य के साथ न्यायालय में चलान पेश किया था। सोमवार को रोहडू में न्यायालय ने सभी साक्ष्य और पक्षों को सुनने के बाद नेपाली को हत्या का दोषी करार दिया। सरकार की ओर से मामले की पैरवी जिला न्यायवादी भगवान सिंह नेगी ने की। अतिरिक्त जिला सत्र न्यायालय ने रोहडू कैंप के दौरान सुनवाई के दौरान दोषी मेवा लाल को हत्या का दोषी मानते हुए उम्रकैद के साथ बीस हजार जुर्माने की सजा भी सुनाई। जुर्माना अदा न करने पर दोषी को छह महीने का साधारण कारावास, दो साल कारावास के साथ दो हजार रुपये जुर्माने की सजा के आदेश दिए। दो हजार रुपये जुर्माना अदा न करने पर दोषी को तीन महीने की अतिरिक्त कैद काटनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed