फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur Bushahar News Three people arrested for hunting Ghoral two guns also recovered

Rampur Bushahar News: घोरल का शिकार करने पर तीन लोग पकड़े, दो बंदूकें भी बरामद

Thu, 27 Feb 2025 06:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Thu, 27 Feb 2025 06:02 PM IST
सार

रामपुर उपमंडल के अंतर्गत मुनिश क्षेत्र में घोरल का शिकार करने पर वन विभाग की सूचना पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Rampur Bushahar News Three people arrested for hunting Ghoral two guns also recovered
घोरल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

रामपुर उपमंडल के अंतर्गत मुनिश क्षेत्र में घोरल का शिकार करने पर वन विभाग की सूचना पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वन विभाग के कर्मचारी के अनुसार, मंगलवार देर रात 12:45 बजे गुप्त सूचना मिली कि मुनीश के सामने जंगल में गोली चलने की आवाज सुनाई दे रही है और टॉर्च की रोशनी भी की जा रही है। इस पर वन रक्षक ओम प्रकाश की मदद ली और एक वाहन को तकलेच की ओर जाते देखा। उसके बाद तुरंत तकलेच पुलिस चौकी को सूचित किया।

विज्ञापन


पुलिस ने तकलेच अस्पताल के पास एक एक जीप एचपी 06-4763 जीप को रोका। जीप में तीन व्यक्ति बैठे मिले। इनकी पहचान रामपुर तहसील के गांव निरसू निवासी मंजीत सिंह, कलाम जीत और नोगली निवासी शुभम के रूप में हुई। संदेह के आधार पर पुलिस ने वाहन की जांच की, तो वाहन के पिछले हिस्से में एक घोरल जंगली जानवर मृत पाया गया और साथ में दो बंदूकें बरामद कीं। डीएसपी नरेश शर्मा ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम-1972 की धारा-51 के तहत, शस्त्र अधिनियम-1959 की धारा 27, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed