{"_id":"61f5280e89a77455a32d5352","slug":"cricket-turament-started-in-srag-mela-ground-rampur-hp-news-sml3979535170","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराग मेला मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराग मेला मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज
विज्ञापन
गोपालपुर पंचायत के सराग खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मौजूद मुख्यातिथि औ
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। कमांडो युवक मंडल बसाहरा की ओर से सराग मेला मैदान में आयोजित अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को आगाज हुआ। इसका शुभारंभ गोपालपुर पंचायत उपप्रधान बृजेश लंबरदार ने किया।
आयोजक कमेटी के सदस्यों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना है। इस दौरान मुख्य अतिथि ने युवाओं को खेल को भाईचारे से खेलने और नशे से दूर की अपील की। प्रतियोगिता में क्षेत्र की टीमें भिड़ेंगी।
क्षेत्र के युवाओं ने मुख्यातिथि सहित अन्य अतिथियों से सराग मैदान को दोनों पंचायतों के सहयोग से मिनी स्टेडियम का निर्माण करवाने की मांग रखी। प्रतियोगिता की विजेता टीम को दस हजार रुपये और उपविजेता टीम को पांच हजार रुपये से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर गौरा पंचायत के पूर्व उपप्रधान विनोद चौहान, सराग मेला मैदान सचिव ओम प्रकाश नेगी, गौरा-गोपालपुर कांग्रेस जोन अध्यक्ष देवी सिंह ठाकुर, शिव मंदिर बटाली के प्रधान एवं कांग्रेस जोन प्रवक्ता ओम प्रकाश नेगी, गोपालपुर कांग्रेस बूथ कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, कमांडो युवक मंडल के प्रधान संदीप राणा, उपाध्यक्ष योगेश, सचिव नीतिश, सौरभ, आयुष, कुलवंत, देवेंद्र और हिमांशु सहित कई अन्य युवा मौजूद रहे।