{"_id":"69cfc11a61f6b42a5d0bd936","slug":"cricket-revolution-competition-begins-kotkhai-royal-team-wins-the-match-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-157380-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: क्रिकेट क्रांति प्रतियोगिता शुरू, कोटखाई रायल टीम ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: क्रिकेट क्रांति प्रतियोगिता शुरू, कोटखाई रायल टीम ने जीता मैच
विज्ञापन
राहड़ू में क्रिकेट क्रांति प्रतियोगिता के पहले दिन चलता मैच। संवाद
विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने रोहड़ू में किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रोहड़ू। इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में शुक्रवार से चार दिवसीय क्रिकेट क्रांति प्रतियोगिता शुरू हो गई। पहले दिन दोपहर 2:00 बजे से पहला मुकाबला नैक्सट जैन शराचली और कोटखाई रायल टीम के मध्य खेला गया। कोटखाई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धाारित 12 ओवरों में सात विकेट खोकर 135 रन बनाए। कोटखाई की ओर से हर्ष शर्मा ने 28 रन और नवीन ने 23 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शराचली की टीम 12 ओवरों में 6 विकेट खोकर 122 रन ही बना सकी। मैच में कोटखाई ने 14 रनों से जीत हासिल की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राहुल ने 34 रन, कुशल पाल ने 21 रनों को योगदान दिया। पहले दिन का दूसरा मैच देर शाम नाईट हाक्स रोहड़ू और फार्म सेंटर जुब्बल के बीच खेला गया। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तरीय खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इससे पहले क्रिकेट क्रांति का शुभारंभ विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने किया। प्रतियोगिता में छह टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता शुरू होने से पहले तेज गेंदबाजी के ट्रायल हुए, जिसमें 12 से 20 साल के खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रायल में 120 खिलाड़ी शामिल हुए। चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनेंगे। क्रिकेट क्रांति के संयोजक रोनी चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 6 अप्रैल को खेला जाएगा। समापन समारोह में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर पुरस्कार वितरित करेंगे।