फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   cricket match

राधे नेगी को मिला प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट का खिताब

Tue, 23 Jul 2019 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जिले की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सांगला में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता पर स्पोर्ट्स क्लब कामरू में अपना कब्जा जमाया। 21 दिवसीय इस क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में वन निगम उपाध्यक्ष सूरत सिंह नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रविंद्र सिंह नेगी विशेष अतिथि उपस्थित रहे। आयोजक कमेटी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आस्तंगचे देवी स्पोर्ट्स क्लब कामरू और राधे इलेवन कामरू क्लब के बीच खेला गया, जिसमें स्पोर्ट्स क्लब कामरू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 110 रन बनाए। जवाबी पारी में इलेवन क्लब कामरू की टीम 90 रनों पर ढेर हो गई। उन्होंने विजेता टीम को 40 हजार रुपये और ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 20 हजार रुपये व ट्रॉफी से सम्मानित किया। प्रतियोगिता में प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट का खिताब राधे नेगी को दिया गया। वहीं बेस्ट बल्लेबाज भाग्य कुमार नेगी और बेस्ट बॉलर अतुल नेगी को चुना गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में महिला प्रतिभागियों ने भी खूब दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में रॉक लैंड पांगी और आस्तंगचे देवी स्पोर्ट्स क्लब के बीच अंतिम भिड़ंत हुईं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉक लैंड पांगी ने दस ओवर में 132 रन बनाए। वहीं आस्तंगचे देवी स्पोर्ट्स क्लब ने 9 ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें बेस्ट बल्लेबाज दीक्षा नेगी और बेस्ट गेंदबाज स्नेह लता रही। वहीं मैन ऑफ दी सीरीज का खिताब प्रोमिला नेगी के नाम रहा। वहीं इस मौके पर प्रदेश एसटी मोर्चा मीडिया प्रभारी बीरबल नेगी, उपाध्यक्ष राज विजय नेगी, उपप्रधान सांगला भूपेश नेगी, धनवीर सिंह नेगी, सरस्वती नेगी, अंजना नेगी, करूणा देवी नेगी, माला नेगी, माया देवी नेगी, राम सरणी नेगी, अंकुश नेगी, अजीत नेगी, युवी नेगी, अमनदीप नेगी, राहुल भंडारी और नवीन नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed