फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cricket match: Kotkhai and Shimla teams were winners

क्रिकेट मैच : कोटखाई और शिमला की टीमें रहीं विजेता

Tue, 26 Nov 2024 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
गुम्मा में अंडर-18 जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दसवें दिन खेले गए दो मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू) । शिमला जिला क्रिकेट संघ की ओर से गुम्मा के एचपीसीए स्टेडियम में आयोजित अंतर तहसील अंडर-18 क्रिकेट प्रतियेागिता के दसवें दिन दो मैच खेले गए। पहला मैच के कांत क्रिकेट फाउंडेशन रोहड़ू व कोटखाई डेयरडेविल्स के मध्य खेला गया। इस मैच में रोहड़ू की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 117/9 रन बनाए। रोहड़ू की ओर से कार्तिक ने 26 और रियान ने 19 रन बनाए। कोटखाई की ओर से सूजल और धैर्य ने 2-2 विकेट लिए। कोटखाई की टीम ने धैर्य के 38 व अरनय के 31 रनों की मदद से 12.3 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। रोहड़ू की ओर से यथार्थ ने 2 विकेट लिए। इस मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब धैर्य को दिया गया। दूसरा मैच बुशहर सुपर किंग्स रामपुर और एचपीसीएल प्रो 11 शिमला के बीच खेला गया। इस मैच में रामपुर की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नीरव के 36 रन व अरनव के 46 रन की मदद से 117/5 रन बनाए। शिमला के लिए आदित्य ने 3 व यशमित ने 2 विकेट लिए। शिमला की टीम ने 19.5 ओवर में 8 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। शिमला के लिए दक्ष ने शानदार नाबाद 66 रनों की पारी खेली। रामपुर के लिए श्रेयस मैहता ने तीन विकेट लिए। इस मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब दक्ष ठाकुर को दिया गया। क्रिकेट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि बुधवार को प्रतियोगिता के ग्यारहवें दिन पहला सेमीफाइनल मैच ठियोग डाइनामाइट्स और बुशहर सुपर किंग्स रामपुर के मध्य सुबह 9.30 खेला जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed