फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   cricket match between rampur and aani college professor

रामपुर कॉलेज में प्राध्यापकों ने लगाए चौके और छक्के

Sun, 07 Mar 2021 10:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
cricket match  between rampur and aani college professor
रामपुर कॉलेज में आयोजित क्रिकेट टीम जीतने के बाद मुख्यातिथि के साथ - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। नशा छोड़ो, खेल खेलो के मकसद से पीजी कॉलेज रामपुर के पाटबंगला मैदान में एक दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसमें आनी कॉलेज और रामपुर कॉलेज के प्राध्यापकों के बीच एक दोस्ताना मैच खेला गया। इसमें प्राध्यापकों ने खूब चौके और छक्के लगाए।
विज्ञापन

20-20 ओवरों के इस मैच में रामपुर कॉलेज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इसमें रामपुर की ओर से पनमा ने 31 और रविंद्र नेगी ने 22 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी आनी की टीम की ओर से भुनेश्वर ने 33 और भीष्म ने 32 रनों की पारी खेली। हालांकि वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए और रामपुर की टीम ने मैच जीत लिया।
विज्ञापन

गौरव सूद को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। इस मौके पर डॉ. केसी कश्यप, एलएस वर्मा, एचसी नेगी, महेश्वर ठाकुर, टिक्कम वर्मा और डॉ. जितेंद्र साहनी सहित कई अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed