{"_id":"6874f4f89cd72731e40b84eb","slug":"cracks-appeared-in-many-houses-due-to-water-accumulation-in-chati-bazar-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-139230-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चाटी बाजार में निकासी नालियां न होने से खतरे की जद में मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चाटी बाजार में निकासी नालियां न होने से खतरे की जद में मकान
विज्ञापन
चाटी बाजार में निकासी की सुविधा न होने से सड़क में भरा गंदा पानी। संवाद
चाटी बाजार में पानी इकट्ठा होने से कई मकानों में आईं दरारें
ग्रामीण प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से कई बार कर चुके शिकायत
कहा- जल्द समाधान नहीं निकाला तो विभाग के खिलाफ करेंगे आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। निरमंड खंड के जगातखाना पंचायत के चाटी बाजार में निकासी की सुविधा न होने से सड़क पर इकट्ठे होने वाले पानी से कई मकानों को खतरा पैदा हो गया है। कई रिहायशी मकानों में दरारें तक आ गई हैं। इस समस्या को लेकर चाटी के स्थानीय लोग कई बार उपायुक्त, एसडीएम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। चाटी के सोहन लाल, योगी ठाकुर, राम सिंह ठाकुर और छाया राम ने बताया कि इस समस्या से लोक निर्माण विभाग ब्र्रौ को कई बार अवगत करवाया जा चुका है। उपायुक्त कुल्लू और एसडीएम निरमंड को पत्राचार करके थक चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब उनके मकानों को खतरा बना हुआ है। कुछ मकानों में दरारें आ गई हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द से चाटी बाजार में निकासी नालियां बनवाई जाएं ताकि मकानों को खतरा न हो। उन्होंने कहा कि समय रहते लोक निर्माण विभाग ने निकासी नालियों का निर्माण नहीं किया, तो ग्रामीण विभाग के खिलाफ आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
निकासी नालियां बनाने के दिए जाएंगे आदेश
एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि इससे पहले चाटी बाजार में लोक निर्माण विभाग ने निकासी नालियां का निर्माण किया था। फिर से समस्या हो रही है, तो जल्द लोक निर्माण विभाग को निकासी नालियां बनाने के लिए आदेश दिए जाएंगे ताकि वहां के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।