फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cracker Boy Calont captures the cricket series

Rampur Bushahar News: क्रिकेट सीरीज पर क्रैकर ब्वॉय कलोंट का कब्जा

Tue, 11 Apr 2023 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Tue, 11 Apr 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। निरमंड की ग्राम पंचायत चायल के युवक मंडल जरोट, बसवारी ने चौथी विलेज वाइज क्रिकेट सीरीज का आयोजन किया। इसका आगाज 1 अप्रैल को हुआ था और मंगलवार को क्रिकेट सीरीज का समापन किया गया। समापन समारोह में ग्राम पंचायत चायल के उपप्रधान ओपी ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।विशेष अतिथि के तौर पूर्व वार्ड सदस्य मोहर सिंह ठाकुर मौजूद रहे। सीरीज के अंतिम पड़ाव में फाइनल मुकाबला क्रैकर ब्वॉय कलोंट और ब्लैक पैंथर जरोट के मध्य खेला गया। इसमें क्रैकर ब्वॉय कलोंट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवरों में 40 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लैक पैंथर जरोट की टीम 32 रनों पर ढेर हो गई।
विज्ञापन

क्रैकर ब्वॉय कलोंट ने सीरीज को अपने नाम किया। कलोंट की टीम के ऑल राउंडर भूपी ने 21 रन बनाए और एक विकेट लिया। सीरीज में 9 विकेट और 60 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे। सीरीज में 38 टीमों ने भाग लिया। मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई दी और सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान बिटू भाई, सन्नी, मंजू, कुलदीप, राकेश, दुशांत, निट्टू, मोहर सिंह, कुशाल नेगी, राहुल, छोटू, प्रवीन, सुरजीत, देशराज, बेली राम, धोनी, टीकम, जगदीश, रंजीत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed