फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   crack in many houses in aani chayal area

चायल में भारी बारिश और भूस्खलन से कई घरों में आई दरारें

Thu, 09 Sep 2021 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
crack in many houses in aani chayal area
चायल में भारी बारिश और भूस्खलन से कई मकानों में आई दरारें - फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। बुधवार रात को भारी बारिश के कारण निरमंड के चायल क्षेत्र में भूस्खलन होने से कई घरों में दरारें आ गई हैं। भूस्खलन से रास्ता भी पूरी तरह से धवस्त हो गया है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सगोफा के जरोट निवासी जगदीश ठाकुर और ठारला निवासी चैनराम ने बताया कि उनके घरों में दरार आने से मकान कभी भी ढह सकता है।
विज्ञापन

जगदीश ठाकुर ने कहा कि वीरवार सुबह करीब 4 बजे उनके घर के आगे करीब 70 फीट का डंगा धंस गया है, जिससे मकान में दरारें आ गई है। चैनराम ने बताया कि रात दो बजे उनके घर के पीछे भूस्खलन होने से रास्ता गिर गया है। इससे अब उनके घर के लिए आवाजाही का कोई विकल्प नहीं बचा है।
विज्ञापन

इससे उन्हें भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र घटनास्थल का मुआयना कर मुआवजा देने की मांग की है। स्थानीय पंचायत प्रधान सुषमा कटोच ने बताया कि घटना स्थल पर वार्ड सदस्य को भेजा गया है और राजस्व विभाग को भी सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी 3 अक्तूबर को आयोजित होने वाली ग्रामसभा की बैठक में पीड़ितों के हुए नुकसान की भरपाई के लिए कदम उठाए जाएंगे। तहसीलदार निरमंड देवी सिंह कौशल ने कहा कि घटनास्थल के लिए राजस्व विभाग की टीम भेज दी गई है। घटना स्थल को जायजा लेकर नुकसान का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed