फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cow dung procurement started in Nirmand, Rampur Bushahr, Ani, Kullu, government plan

Rampur Bushahar News: निरमंड की 32 पंचायतों में जल्द शुरू होगी गोबर की खरीद

Wed, 27 Nov 2024 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
कृषि विभाग ने गोबर बेचने के इच्छुक पशु पालकों की मांगी सूची
विज्ञापन


पंचायत स्तर पर होगा पशु पालकों का पंजीकरण

सरकार के गारंटी के मुताबिक तीन रुपये प्रति किलो खरीदा जाएगा गोबर

क्षेत्र के हजारों पशु पालकों को मिलेगा योजना का लाभ

सुभाष सेन

रामपुर बुशहर। सत्ता में काबिज होने से पूर्व कांग्रेस ने प्रदेश के पशु पालकों से गोबर खरीदने की गारंटी दी थी। योजना भले ही अब तक सिरे न चढ़ी हो, लेकिन प्रदेश के हजारों पशु पालकों को इस योजना के तहत अपनी आर्थिकी सशक्त करने में मदद मिलेगी। योजना के तहत इन दिनों विकास खंड निरमंड में पशु पालकों की सूची जुटाई जा रही है। कृषि विभाग ने विकास खंड की सभी पंचायतों से गोबर बेचने के इच्छुक लोगों की सूची मांगी है। इन पशु पालकों से सरकार के निर्देशानुसार तीन रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से गोबर खरीदा जाएगा। कांग्रेस सरकार की दस गारंटियों में से गोबर खरीद भी एक गारंटी शामिल है। इस गारंटी के तहत प्रदेश के पशु पालकों से सरकार तीन रुपये प्रति किलोग्राम गोबर खरीदेगी। इस योजना के प्रदेश के ग्रामीण परिवेश के हजारों पशु पालक लाभान्वित होंगे।
गौर हो कि आनी विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले उपमंडल निरमंड में 32 पंचायतें हैं। यहां सेब, सब्जी उत्पादन के बाद लोगों की आर्थिकी का मुख्य जरिया दुग्ध उत्पादन है। यहां रोजाना हजारों लीटर दुग्ध उत्पादन होता है। यह दूध मिल्क फेड दत्तनगर और स्थानीय बाजार में पहुंचता है। ऐेसे में यदि गोबर खरीदने की प्रक्रिया जल्द शुरू होती है, तो क्षेत्र के हजारों लोगों की आर्थिक का जरिया बढ़ेगा।
विज्ञापन

पशु पालकों का किया जाएगा पंजीकरण
कृषि विभाग निरमंड में विकास खंड की सभी पंचायतों को सूचित कर गोबर बेचने के इच्छुक लोगों की सूची मांगी है। पंचायत स्तर पर गोबर बेचने वाले पशु पालकों का पंजीकरण किया जाएगा। इन लोगों को अपनी पंचायतों में आधार कार्ड, बैंक खाता और स्थायी पत्ता दर्ज करवाना होगा। उसके बाद यह सूची कृषि विभाग को भेजी जाएगी। योजना शुरू होने के बाद सरकार की ओर से निर्धारित तीन रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से गोबर खरीदा जाएगा। इस योजना से उपमंडल निरमंड के हजारों पशु पालक लाभान्वित होंगे। बीते दिनों से पशु पालकों ने पंचायतों में पंजीकरण करवाना शुरू कर दिया है। विकास खंड से अब तक कृषि विभाग को दो दर्जन के करीब लोगों ने अपना आवेदन जमा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूची जल्द कृषि विभाग को सौंपी जाएगी
पंचायत प्रधान जगातखाना सतीश कुमार ने बताया कि सरकार की यह योजना ग्रामीण इलाकों के लोगों की आर्थिकी मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी। पंचायत स्तर पर गोबर बेचने के इच्छुक लोगों की सूची तैयार की जा रही है, जो जल्द ही कृषि विभाग को सौंपी जाएगी।



सरकार की गोबर खरीद की गारंटी के तहत निरमंड की सभी पंचायतों से गोबर बेचने वाले लोगों की सूची मंगवाई गई है। विकास खंड की सभी 32 पंचायतों के जन प्रतिनिधियों को सूची उपलब्ध करने को कहा गया है। चयनित लोगों से जल्द ही गोबर की खरीदने की योजना शुरू होगी। - हरीश कुमार सैनी, कृषि अधिकारी निरमंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed