फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   covid-centre

खनेरी अस्पताल में शुरू हुआ कोविड हेल्थ सेंटर

Mon, 14 Dec 2020 10:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
covid-centre
नेरी अस्पताल में शुरू हुआ कोविड हेल्थ सेंटर - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने हाल ही में रामपुर के महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में कोविड हेल्थ सेंटर बनाने का निर्णय लिया है। अस्पताल में सोमवार से कोविड मरीजों के उपचार की व्यवस्था शुरू हो गई है। पहले अस्पताल पहुंचने वाले संक्रमितों को आईजीएमसी और दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला रेफर किया जाता था लेकिन अब खनेरी अस्पताल में ही संक्रमितों को उपचार मिलेगा।
विज्ञापन

गौर हो कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों को बढ़ता देख प्रदेश उच्च न्यायालय ने सरकार को संक्रमण से निपटने के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल में कोविड हेल्थ सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने 20 कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए कोविड वार्ड स्थापित कर दिया है। सोमवार से यह वार्ड मरीजों के लिए शुरू कर दिया गया है। इस वार्ड में 24 घंटे 15 सदस्यीय मेडिकल टीम तैनात रहेगी। इसमें चार विशेषज्ञ डॉक्टर, चार स्टाफ नर्स, चार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तीन सफाई कर्मी और एक डाटा एंट्री ऑपरेटर शामिल रहेंगे। सोमवार को पहले दिन वार्ड में कोरोना संक्रमित तीन मरीजों को दाखिल किया गया है, जिनका उपचार चल रहा है। गौर रहे कि इस कोविड हेल्थ सेंटर में केवल मिनीमम से लेकर मॉडरेट हालत वाले कोरोना संक्रमितों का ही उपचार होगा। अधिक गंभीर स्थिति वाले मरीजों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन

खनेरी अस्पताल के एमएस डॉ. नरेंद्र मेहता ने बताया कि अस्पताल में कोविड हेल्थ सेंटर शुरू कर दिया गया है, जिसमें कुल 15 लोगों की टीम तैनात होगी। इस कोविड हेल्थ सेंटर में मिनीमम से मॉडरेट मरीजों के उपचार की सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल पहुंचने वाले संक्रमितों को गंभीर स्थिति में ही आईजीएमसी शिमला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed