फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Corporation bus stuck on Ganvi road, slippery road increases problems

Rampur Bushahar News: फिसलन भरी सड़क पर फंसी बस, पैदल निकले यात्री

Mon, 08 Dec 2025 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Corporation bus stuck on Ganvi road, slippery road increases problems
उपमंडल रामपुर के गानवी में फंसी परिवहन निगम की बस। संवाद
गानवी सड़क पर फंसी निगम की बस, फिसलन से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सड़क की हालत सुधारने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के दुर्गम क्षेत्र 15/20 के ग्रामीणों की परेशानी थमने का नाम नहीं ले रही। सोमवार को गानवी में परिवहन निगम की बस फिसलन भरी सड़क पर फंस गई। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। निगम की बस आधे रास्ते में ही खड़ी हो गई और यात्रियों को कई घंटे दिक्कतें झेलनी पड़ीं। सोमवार सुबह परिवहन निगम की बस दैनिक रूट पर फंस गई। सुबह के समय सड़क पर अत्यधिक फिसलन होने के कारण बस का पहिया गहरी जगह में धंस गया, जिसके चलते बस आगे नहीं बढ़ पाई। बस में बैठे यात्रियों को काफी देर तक यातायात के बहाल होने का इंतजार करना पड़ा और कई लोगों को पैदल ही अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि गानवी सड़क पर आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन विभाग की ओर से समस्या का अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिससे थोड़ी सी बारिश या नमी के बाद सड़क बेहद फिसलन भरी हो जाती है। यात्रियों ने बताया कि बस के फंसने से स्कूल, कॉलेज जाने वाले छात्रों और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। कई कर्मचारियों ने दफ्तर पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्तों और निजी वाहनों का सहारा लिया। ग्रामीण एमएल मेहता, संत लाल आनंद, गुलाब सिंह, गीता राम, बहादुर सिंह, आत्मा राम, जीआर नेगी सहित अन्य ने प्रशासन से सडक़ की मरम्मत कर राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed