{"_id":"5fc8ee958ebc3e9bfe29ed28","slug":"corona-yodha-rampur-hp-news-sml353337230","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना योद्धा सफाई कर्मचारी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना योद्धा सफाई कर्मचारी सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। प्रदेश में कोरोना से लड़ने के लिए नारकंडा के व्यापारी ने मुहिम छेड़ी हुई है। उन्होंने सीएम राहत कोष में जहां 21 लाख की राशि दी है, वहीं अपने विधानसभा क्षेत्र ठियोग-कुमारसैन के लोगों के लिए कोरोना काल में लाखों मास्क और सैनिटाइजर का वितरण भी किया। ग्रीनबेरी वेलफेयर फाउंडेशन नारकंडा के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने वीरवार को नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को कोरोना समय में बेहतर सेवाओं के लिए कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया। राकेश कुमार गुप्ता ने नगर परिषद नारकंडा के सफाई कर्मी दीपराम, माठुराम, कुसुमलता, अनुराधा, कितुराम, गोविंद सिंह और अमरचंद को कोरोना योद्धा प्रमाण-पत्र, टोपी-शॉल और 5100 रुपये की राशि से नवाजा।
उन्होंने कहा कि ग्रीनबेरी संस्था की ओर से इन कर्मियों का सम्मान इसलिए किया गया क्योंकि यह एक ऐसा वर्ग है, जो कहीं न कहीं अनदेखी का शिकार होता है। जबकि, यह भी कोरोना योद्धा हैं, जिन्होंने कोरोना काल में सफाई व्यवस्था बनाए रखने का जिम्मा उठाया है। आने वाले समय में भी उनकी संस्था नारकंडा और आसपास के क्षेत्रों में मास्क और सैनिटाइजर बांटेगी। गौरतलब है कि संस्था ने 2.5 लाख मास्क देश के विभिन्न हिस्सों में बांटने का लक्ष्य है, जिसके तहत एक लाख मास्क ठियोग एवं नारकंडा ब्लॉक की सभी पंचायतों में बांटे जा रहे हैं। वहीं, कोरोना की जंग में जुटे विभागों के अधिकारियों को भी मास्क दिए जा रहे हैं। राजेश गुप्ता ने कहा कि कोरोना की लड़ाई में उनकी संस्था की ओर से जरूरतमदों की मदद के लिए हरसंभव सहायता करेगी।