फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   corona

किन्नौर में 5, रामपुर में 3 कोरोना पॉजिटिव

Wed, 23 Dec 2020 07:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
corona
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
रामपुर बुशहर/रिकांगपिओ। ऊपरी हिमाचल में अब धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण के मामले घट रहे हैं। बुधवार को किन्नौर में पांच, जबकि रामपुर में कोरोनों संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले में बुधवार को कोविड-19 के 147 सैंपल लिए गए। इनमें से 5 सैंपल पॉजिटिव, जबकि 56 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले से 86 सैंपल जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे गए हैं। बुधवार को पॉजिटिव आने वालों में रिबा गांव से 1, बरुआ 1, काफनू 2 और लियो गांव का एक व्यक्ति शामिल है। उन्होंने बताया कि जिले में वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण के 72 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन

उधर, रामपुर में बुधवार को तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। रामपुर में 88 रैपिड एंटीजन और 63 आरटीपीसीआर, ननखड़ी में 40 रैपिड एंटीजन और खनेरी अस्पताल में 18 रैपिड एंटीजन और 14 आरटीपीसीआर टेस्ट लिए गए। इनमें से एक व्यक्ति झाकड़ी, एक बौंडा सराहन और जगातखाना के एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तहसीलदार रामपुर कुलताज सिंह ने बताया कि 77 लोगों के सैंपल जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे गए हैं। उन्होंने उपमंडल के लोगों से संक्रमण से बचाव की सभी सावधानियां बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed