फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   corona

कोरोना संक्रमित के परिजनों की घर पर होगी जांच

Wed, 25 Nov 2020 05:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
corona
corona
रामपुर बुशहर। कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत जिला शिमला के हॉट स्पॉट बने रामपुर में मामले दिन प्रतिदिन रफ्तार पकड़ रहे हैं। स्थिति ऐसी बन गई है कि रोजाना एक संक्रमित की मौत हो रही है। संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामले बीते सात माह में की गई सारी मेहनत पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं। ऐसे में प्रशासन ने संक्रमित आने वाले परिजनों और करीबियों के घर-द्वार पर कोरोना टेस्ट लेने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

रामपुर में मंगलवार को मास्क न पहनने वाले करीब 20 लोगों के चालान किए गए। गौरतलब है कि उपमंडल में कोरोना संक्रमित आने वाले लोगों की ओर से अपने प्राथमिक संपर्क छुपाने के मामले सामने आ रहे थे। प्रारंभिक संपर्क न मिलने से प्रशासन को कांटेक्ट ट्रेसिंग करना मुश्किल हो गया था। लेकिन, अब प्रशासन ने कोरोना संक्रमित आने पर संक्रमित के परिजन और नजदीकियों की कोरोना जांच करने का निर्णय लिया है। वहीं, रामपुर में कोरोना संक्रमण के जो मामले सामने आ रहे हैं, उनमें से करीब 40 प्रतिशत मामले आनी, निरमंड, कुमारसैन, कोटगढ़ और किन्नौर जिले से संबंधित हैं। इसका एक कारण रामपुर का खनेरी अस्पताल है, जहां चार जिलों से लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं। रामपुर बाजार में आने वाले लोगों की संख्या में पहले की अपेक्षा काफी बढ़ोतरी हुई है। प्रशासन ने निर्णय लिया है कि यदि मास्क न पहनने पर दूसरी बार चालान होता है तो ऐसे व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया जाएगा। एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने कहा कि कोरोना संक्रमित आने पर लोग अपने प्राथमिक संपर्क छिपा रहे हैं, जिसे देखते हुए ऐसे लोगों के परिजनों के घर-द्वार पर कोरोना जांच की जा रही है। बुधवार को नगर परिषद के खनेरी क्षेत्र में जांच की गई, जो वीरवार को भी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि रामपुर में पेश आने वाले करीब 40 प्रतिशत मामले आनी, निरमंड, किन्नौर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के नियमों की अवहेलना करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed