फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   corona

आनी में 41 में से 40 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव

Thu, 03 Sep 2020 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। कोरोना मामलों से जूझ रहे आनी क्षेत्र के लिए राहत भरी खबर आई है। खोबड़ा में पिछले दिनों कोरोना के एक साथ 10 मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने सोमवार को इनके संपर्क में आए 41 लोगों के लिए सैंपल लिए थे। इनमें से 40 की रिपोर्ट निगेटिव है। इससे आनी क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

एक सैंपल को स्वास्थ्य विभाग ने दोबारा जांच के लिए भेजा है। आनी प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आनी बाजार को सोमवार और मंगलवार को पूर्णत: बंद रखने के बाद बुधवार को आवश्यक दिशा निदेशों के साथ खुलवा दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम आनी चेत सिंह ने बताया कि खोबड़ा में कोरोना के जो 10 व्यक्ति संक्रमित हुए हैं, उन्हें घरों में ही क्वारंटीन और आइसोलेट किया गया है। इन पर पुलिस और प्रशासन पूरी निगरानी रख रहा है। प्रशासन ने बुधवार को आनी बाजार और खोबड़ा मोहल्ले को सैनिटाइज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएमओ आनी डॉ. ज्ञान ठाकुर ने कहा कि संक्रमितों को आईजीएमसी में आइसोलेट किया गया है। अगर उनके संपर्क में कोई भी आया है या जिनके सैंपल लिए गए थे, उन्हें हर हाल में 14 दिन का क्वारंटीन पीरियड पूरा करना होगा। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed