{"_id":"5f2050788ebc3e9f6311c041","slug":"corona-rampur-hp-news-sml3398903185","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनी में पांच कोरोना संक्रमित स्वस्थ : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनी में पांच कोरोना संक्रमित स्वस्थ : एसडीएम
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी में बीते सप्ताह कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में से पांच की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है, जो आनी क्षेत्र के लिए राहत की बात है। एसडीएम आनी चेत सिंह ने उम्मीद जताई है कि अन्य कोरोना पॉजिटिव भी जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। उनका कहना है कि इसके साथ ही एक और राहत की बात यह है कि बैहना पंचायत के छावंटी क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव के प्राथमिक संपर्क में आने वाले 21 सैंपलों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।
एसडीएम ने बताया कि गत दिवस छांवटी और सीएचसी दलाश से तीस सैंपल लिए गए थे। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उनका कहना है कि आनी उपमंडल में 18 जुलाई के बाद लिए गए कोरोना के सभी सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 18 जुलाई को नित्थर में कोरोना पॉजिटिव का अंतिम मामला सामने आया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने बड़े स्तर पर कोरोना सैंपलिंग को अंजाम दिया और सभी सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि भीड़ भाड़ वाला माहौल न बनाएं और न ही लोग भीड़भाड़ वाले स्थानों पर एकत्रित हों। इससे कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा सबसे अधिक रहता है। सामाजिक दूरी के नियम का पालन करें। सार्वजनिक स्थान पर मास्क जरूर पहनें। कोरोना से निपटने के लिए प्रशासन की मदद करें और प्रशासन जनता की सेवा में सदैव तत्पर और सजग है।