फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   corona

आनी, रामपुर और किन्नौर में कोरोना पॉजीटिव के 9 मामले आए सामने

Fri, 17 Jul 2020 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
रामपुर/आनी/किन्नौर। देश और प्रदेश में कोरोना लगातार अपना कहर बरपा रहा है। शुक्रवार को कुल्लू जिले के आनी उपमंडल में पांच, किन्नौर जिले में तीन और रामपुर उपमंडल में कोरोना पॉजिटिव का एक मामला सामने आया है। हालांकि, सभी संक्रमित क्वारंटीन किए गए थे, जिसके चलते लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। सभी संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को आउटर सिराज क्षेत्र के आनी में 5 कोरोना के नए मामले सामने आए। इनमें उत्तर प्रदेश से आया 49 वर्षीय फल व्यापारी, बिहार से पहुंचे 31 वर्षीय और 30 वर्षीय फल कारोबारी, उत्तर प्रदेश के 35 वर्षीय मजदूर और 29 साल की महिला जो पंचकूला से पहुंची है, इन सभी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, इन सभी लोगों को क्वारंटीन किया गया था। इन सभी लोगों को अब कोविड केयर सेंटर शिफ्ट करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

दलाश सीएचसी में 7 संक्रमितों को रखने की व्यवस्था, आंकड़ा पहुंच गया 10
आनी उपमंडल में सीएचसी दलाश को कोविड केयर सेंटर बनाया गया है, जहां केवल सात लोगों को ही रखने की सुविधा है। उपमंडल में संक्रमित लोगों का आंकड़ा 10 पहुंच चुका है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन अब नया कोविड केयर सेंटर बनाने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त कुल्लू ऋचा वर्मा ने बताया कि आनी उपमंडल में बाहरी राज्यों से पहुंचे चार पुरुष और एक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी क्वारंटीन किए गए थे। लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि आनी में अब नए कोविड केयर सेंटर बनाने को लेकर विचार किया जा रहा है।
वहीं, किन्नौर में शुक्रवार शाम को तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। एक व्यक्ति श्यासो खड्ड में बीआरओ के पुल निर्माण में काम करता था, जो झारखंड से किन्नौर में बीआरओ का मजदूर था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इसके संपर्क में आए नौ अन्य मजदूरों को श्यासो के समीप बीआरओ के ठहराव स्थल पर ही क्वारंटीन किया गया है। वहीं दो अन्य लोग जो आईटीबीपी के जवान जंगी कैंप में ही पॉजिटिव आए हैं। ये पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर से 50 आईटीबीपी के जवानों के साथ जंगी पहुंचे थे। इनमें 17 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब दो अन्य जवान भी पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों को जंगी आईटीबीपी कैंप में संस्थागत क्वारंटीन किया गया है। वहीं, बीआरओ के मजदूर को रिकांगपिओ स्थित कोविड केयर सेंटर लाया जा रहा है। सीएमओ किन्नौर सोनम नेगी ने मामले की पुष्टि की है।

तीसरे मामले में ज्यूरी स्थित आईटीबीपी की 43वीं वाहिनी का एक जवान जो बाहरी राज्य से पहुंचा था, उसकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित जवान को कोविड केयर सेंटर मशोबरा भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह जवान बीते करीब एक सप्ताह पूर्व बाहरी राज्य से ज्यूरी पहुंचा था। मामले की पुष्टि करते हुए बीएमओ रामपुर डॉ. आरके नेगी ने बताया कि पॉजिटिव जवान को कोविड केयर सेंटर मशोबरा भेजा जा रहा है। यह जवान संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में रह रहा था। अभी तक आईटीबीपी की 43वीं वाहिनी के 14 जवानों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed