फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   corona

किन्नौर प्रवेशद्वार पर थर्मल डिटेक् टर और चिकित्सक तैनात करे प्रशासन

Tue, 17 Mar 2020 07:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के होटल एसोसिएशन और बार एसोसिएशन ने मंगलवार को उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद को ज्ञापन सौंपा और किन्नौर प्रवेश द्वार चौरा पर थर्मल डिटेक्टर और डॉक्टर की व्यवस्था करने की अपील की है। इसके साथ ही 20 से लेकर 31 मार्च तक जिले के सभी होटलों को बंद करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जिला होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन प्रकाश, प्रवक्ता शांता नेगी और जिया लाल नेगी ने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा एवं स्थानीय लोगों की एहतियात को लेकर फिलहाल जिले में होटल 31 मार्च तक बंद रहेंगे। इसके लिए उन्होंने पर्यटकों से अपील की है कि इस वायरस पर सतर्कता बरतकर फिलहाल किन्नौर की ओर आने से एहतियात बरतें। जैसे ही इस वायरस पर सरकार की तरफ से कोई दिशा निर्देश आते हैं तो पर्यटकों का दोबारा से किन्नौर में स्वागत रहेगा। वहीं, दूसरी ओर अधिवक्ता संघ किन्नौर के अध्यक्ष राम सिंह नेगी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि पूरे विश्व में फैली इस संक्रमित बीमारी से बचने का केवल एक ही तरीका है। लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति एहतियात बरतनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने अब तक जिले के प्रवेश द्वार पर स्वास्थ्य के प्रति कोई व्यवस्था नहीं की है, जिससे वाहनों में बाहरी राज्यों से लोग सफर कर आ रहे हैं। ऐसे में इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति किन्नौर प्रवेश कर सकता है। परियोजनाओं में सैकड़ों की तादाद में बाहरी राज्यो से मजदूर पहुंच रहे हैं, जिनकी स्क्रीनिंग नहीं की जा रही है। प्रशासन को सभी परियोजनाओं के मजदूरों का स्वास्थ्य जांच करना चाहिए। कोरोना वायरस के विषय को लेकर अधिवक्ता संघ किन्नौर ने हाई कोर्ट को ज्ञापन भेजा है। साथ ही सीजीएम किन्नौर से भी अदालत में खास केस के अलावा भीड़ को एकत्रित न करने की अपील की। सीजेएम कोर्ट ने बुधवार से 31 मार्च तक किसी भी आम केस में व्यक्तियों को इकट्ठा नहीं करने के आदेश दिए हैं। लेकिन कोई बड़ा केस या जरूरी केस पर उन्हें कोर्ट में पेश होना पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed