फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   corona

जुब्बल और नेरवा में कोरोना के दो संदिग्ध भरती

Tue, 17 Mar 2020 07:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। जुब्बल और नेरवा अस्पताल में कोरोना वायरस के दो संदिग्ध मरीज भर्ती किए गए हैं। दोनों संदिग्ध नेपाली मूल के हैं। इन्हें आईसोलेशन वार्ड में रखा गया है। दोनों का टेस्ट अभी नहीं करवाया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों मजदूर नेपाल से यहां पहुंचे हैं। खांसी और जुकाम की शिकायत के चलते दोनों को अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन

सोमवार को जुब्बल में एक नेपाली मूल के व्यक्ति को कोरोना वायरस का संदिग्ध पाया गया है। व्यक्ति नेपाल से रूपेड़िया बॉर्डर होते हुए जुब्बल के एक बागवान के पास आया था। नेपाली व्यक्ति को खांसी जुकाम की शिकायत और उसकी ट्रैवल हिस्ट्री के कारण कोरोना वायरस का संदिग्ध बनाया गया है। व्यक्ति को जुब्बल अस्पताल में विशेष रूप से तैयार किए गए आईसोलेशन वार्ड में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। वहीं, नेरवा अस्पताल में भी एक नेपाली मूल की महिला को आईसोलेशन वार्ड में भरती किया गया है। महिला भी नेपाल से नेरवा पहुंची है। उसे भी कोरोना वायरस का संदिग्ध पाया गया है। हालांकि, अभी तक दोनों संदिग्धों की स्वास्थ्य जांच नहीं करवाई गई है। शीघ्र दोनों के सैंपल लेकर जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा और खंड स्वास्थ्य अधिकारी जुब्बल कोटखाई डॉ. सनीश चौहान ने बताया कि एक नेपाली मूल के व्यक्ति को आईसोलेशन वार्ड में रखा गया है। व्यक्ति को उसकी ट्रैवल हिस्ट्री और खांसी जुकाम की शिकायत के कारण कोरोना वायरस का संदिग्ध बनाया गया है। लेकिन अभी तक उसके स्वास्थ्य की जांच नहीं हुई है। हालांकि, व्यक्ति की सेहत में मंगलवार को कुछ सुधार भी हुआ है। उसका टेस्ट करवाया जाएगा। टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड स्वास्थ्य अधिकारी नेरवा डॉ. ललित ने बताया कि नेरवा में भी नेपाली मूल की एक महिला को कोरोना वायरस का संदिग्ध मानकर आईसोलेशन वार्ड में रखा गया है। महिला का टेस्ट करवाया जाएगा। टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद आगामी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed