{"_id":"5e70d0da8ebc3ea8202cf9a8","slug":"corona-rampur-hp-news-sml3277789151","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का खौफ : हाटकोटी मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का खौफ : हाटकोटी मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक
विज्ञापन
रोहड़ू। कोरोना वायरस के खौफ के चलते प्रशासन ने प्रसिद्ध हाटकोटी मंदिर सहित क्षेत्र के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की एंट्री पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। बुधवार से मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही पर पाबंदी रहेगी। अब नवरात्र में भी लोग मंदिरों में जाकर माता के दर्शन नहीं कर पाएंगे। प्रशासन के आदेश सरकार की ओर से नियंत्रित और निजी धार्मिक स्थानों पर भी लागू होंगे।
कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रशासन ने क्षेत्र के मंदिरों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि, मंगलवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा लेकिन बुधवार से मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे। प्रशासन के आदेश बुधवार से मान्य होंगे। प्रशासन के आदेश सभी धार्मिक स्थलों के लिए लागू होंगे। हाटकोटी मंदिर में नवरात्र पर लगने वाले मेले को पहले भी न्यास कमेटी ने रद्द कर दिया था। अब नवरात्रों पर मंदिर में माता के दर्शन पर भी रोक रहेगी। इस बार नवरात्र पर श्रद्धालु मंदिरों में माता के दर्शन नहीं कर सकेंगे।
एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सावधानियां बरती जा रही हैं। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए मंदिरों में श्रद्धालुओं के प्रवेश को बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस खतरे से निपटने के लिए सभी लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।