फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   corona case

रामपुर में 13 और किन्नौर में दो लोग कोरोना संक्रमित

Wed, 16 Dec 2020 10:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर/रिकांगपिओ। रामपुर उपमंडल के बुधवार को कोरोना संक्रमण के 13 जबकि किन्नौर में 2 नए मामले सामने आए हैं। रामपुर उपमंडल के झाकड़ी बाजार में 52 लोगों के 14 दिसंबर को आरटीसीपीआर टेस्ट लिए गए थे। बुधवार को इनमें से 10 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक साथ इतने लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से झाकड़ी बाजार को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया और बाजार बंद करवाने के निर्देश दिए। बुधवार को रामपुर में कोरोना संक्रमण के तीन मामले सामने आए। बीएमओ ननखड़ी और खनेरी अस्पताल में एक भी मामला सामने नहीं आया। तहसीलदार रामपुर कुलताज सिंह ने बताया कि बुधवार को खनेरी में रैपिड एंटीजन के 13 और ट्रूनेट के 8 टेस्ट हुए। इनमें एक भी संक्रमण का मामला सामने नहीं आया, जबकि बीएमओ रामपुर के तहत आने वाले क्षेत्रों में 80 रैपिड एंटीजन टेस्ट लिए गए, जिनमें से 3 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं बीएमओ ननखड़ी के तहत कुल 26 टेस्ट लिए गए और कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया। उधर, किन्नौर जिले में बुधवार को संक्रमण के 2 नए मामले सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले में बुधवार को 122 सैंपल लिए गए थे, जिनमें 2 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, 16 निगेटिव जबकि 104 सैंपल आईजीएमसी शिमला भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed