फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   coron positive

कोरोना संक्रमण : झाकड़ी बाजार 21 दिसंबर तक बंद

Wed, 16 Dec 2020 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। जिला शिमला के हॉटस्पॉट बने रामपुर उपमंडल के तहत आने वाला झाकड़ी कस्बा अब कोरोना संक्रमण का गढ़ बन गया है। बुधवार को बाजार में एकसाथ 10 व्यापारियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद बाद प्रशासन ने यहां दोपहर तीन बजे के बाद धारा 144 लगा दी है, जिसके चलते लोगों घरों से बाहर निकलने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। आगामी 21 दिसंबर सुबह छह बजे तक झाकड़ी बाजार बंद रहेगा। हालांकि इस दौरान नेशनल हाईवे पांच पर वाहनों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।
विज्ञापन

गौर हो कि रामपुर उपमंडल के झाकड़ी बाजार में 52 लोगों के 14 दिसंबर को आरटीसीपीआर टेस्ट लिए गए थे। बुधवार को इनमें से 10 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक साथ इतने लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से झाकड़ी बाजार को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया और बाजार बंद करवाने के निर्देश दिए। स्थानीय प्रशासन ने संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए बुधवार दोपहर 3 बजे से 21 दिसंबर सुबह 6 बजे तक समूचे झाकड़ी बाजार को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इस अवधि में लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान केवल प्रशासन से अनुमति प्राप्त आवश्यक खाद्य सामग्री और दवा दुकानें खुल पाएंगी।
विज्ञापन

एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि झाकड़ी में कोरोना के एकसाथ आए 10 मामलों को ध्यान में रखते हुए झाकड़ी बाजार को आगामी 21 दिसंबर तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। झाकड़ी में अगले 21 दिसंबर सुबह 6 बजे तक धारा 144 लागू रहेगी। इस दौरान कोई भी व्यक्ति घर से बाहर न निकले। उन्होंने कहा कि नियमों की अवहेलना करने वालों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई अमल में लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed