{"_id":"60a7ea218ebc3efa07751605","slug":"cooperate-to-curb-corona-public-representative-dc-public-representatives-raised-demand-to-improve-the-condition-of-decaying-roads-rampur-hp-news-sml3710677108","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर लगाम लगाने के लिए सहयोग करें जनप्रतिनिधि : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर लगाम लगाने के लिए सहयोग करें जनप्रतिनिधि : डीसी
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील में बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर उपायुक्त शिमला ने चिंता व्यक्त की है। शुक्रवार को ननखड़ी तहसील के विभिन्न जनप्रतिनिधियों और समाजसेवी संस्थाओं के साथ डीसी ने बैठक कर संक्रमण पर रोक लगाने पर चर्चा की। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उन्होंने जनप्रतिनिधियों से हरसंभव सहयोग की अपील की।
ननखड़ी दौरे के दौरान उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने ननखड़ी तहसील की विभिन्न पंचायतों से आए प्रतिनिधियों की समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान मुख्य सड़क टिक्कर-खमाड़ी की दयनीय दशा को जल्द सुधारने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। सेब सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में बागवानों को अपनी नकदी फसल को मंडियों में पहुंचाने की चिंता सताने लगी है। वहीं जनप्रतिनिधियों ने ननखड़ी तहसील में तहसीलदार का पद और नायब तहसीलदार और कानूनगो के रिक्त पदों को भरने की मांग भी रखी। इसके अलावा देलठ पंचायत को सतलुज जल विद्युत परियोजना की लुहरी परियोजना में प्रभावित पंचायतों को डालने की मांग भी जोरशोर से उठाई। सतलुज जल विद्युत परियोजना डैम से 200 मीटर की दूरी पर है और साथ ही यहां के स्थानीय युवाओं को भी रोजगार दिया जाए। वहीं देलठ क्षेत्र के ग्रामीण पेयजल समस्या से भी जूझ रहे हैं। जनप्रतिनिधियों ने उपायुक्त से प्राथमिकता के तौर पर समस्याएं दूर करने की गुहार लगाई।
उधर, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने लोगों से अपील की है कि कोरोना काल में कर्फ्यू के दौरान लोग घरों से बाहर न निकलें। सरकार द्वारा जारी कोविड नियमों की पालना करें।
विज्ञापन
इस मौके पर एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन, बीडीओ ननखड़ी अभिषेक, बीडीसी अध्यक्षा प्रीती मंगल, उपाध्यक्ष शेर सिंह खुंद, अड्डू पंचायत प्रधान पिंकू खुंद, खमाड़ी पंचायत प्रधान शरद वर्मा, उपप्रधान देलठ देवेंद्र कुमार और प्रधान करांगला पंचायत निशा देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।