{"_id":"676e988979011014cb0c4d24","slug":"construction-work-of-skull-brow-road-started-rampur-bushahr-shimla-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-127312-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दो साल से लटका खोपड़ी-ब्रौ जीप योग्य मार्ग का निर्माण कार्य हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दो साल से लटका खोपड़ी-ब्रौ जीप योग्य मार्ग का निर्माण कार्य हुआ शुरू
विज्ञापन
रामपुर शहर में ट्रैफिक की समस्या से मिलेगी निजात, क्षेत्र के हजारों लोगों होंगे लाभान्वित
इशिका गौतम
रामपुर बुशहर। प्रदेश के चार जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर में अब जल्द ही जाम की समस्या से निजात मिलेगी। 15 लाख की लागत से खोपड़ी-ब्रौ पुल तक जीप योग्य एबुलेंस संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य लोक निर्माण रामपुर ने शुरू कर दिया है। पिछले दो साल से इस संपर्क मार्ग का कार्य बजट के अभाव होने से लटका हुआ था। इस कारण 800 मीटर सड़क निर्माण कार्य शुरू होने के बाद बीच में लटक गया। अब दोबारा काम शुरू होने से लोगों को उम्मीद जगी है कि जल्द उन्हें इस एबुलेंस संपर्क मार्ग का लाभ मिलेगा। इस मार्ग से क्षेत्र के हजारों वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी।
रामपुर में ट्रैफिक की बढ़ी समस्या है। इससे निजात दिलाने के लिए दो साल पहले खोपड़ी-ब्रौ एंबुलेंस संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया गया था। अब विभाग ने 800 मीटर सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। सड़क के निर्माण से रामपुर में लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। सड़क के बनने से शहर में आने वाले वाहनों को वजीर-बावड़ी वाया ब्रौ पुल होकर आने की सुविधा मिलेगी। वहीं, शहर के साथ सटी ब्रौ पंचायत के लोगों को इस सड़क का लाभ मिलेगा। सड़क के बनने से शहर में नेशनल हाईवे- पांच के साथ एक वैकल्पिक सड़क का भी क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। तीन वर्ष पहले 2021 को पूर्व भाजपा सरकार के समय सड़क के निर्माण की आधारशिला रखी गई थी।
खोपड़ी-ब्रौ जीप योग्य संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। सड़क निर्माण से क्षेत्र के हजारों लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी। 800 मीटर सड़क बनाई जाएगी। इस सड़क के लिए 15 लाख बजट है। इसमें सात लाख रुपये पहले खर्च कर चुके है, अब छह लाख का राशि विभाग के पास है। विभाग ने सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। - बृज लाल, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग रामपुर