फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Construction of community hall in Rohru, Shimla

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में ब्राह्मण कल्याण सभा सनातन संस्कार के लिए कर रही सामुदायिक भवन का निर्माण

Mon, 23 Dec 2024 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Construction of community hall in Rohru, Shimla
रोहडू में निर्माणाधीन ब्राह्मण सभा  सामुदायिक भवन
रोहड़ू। ब्राह्मण कल्याण सभा रोहड़ू, जुब्बल, चिड़गांव ने संयुक्त रूप से सनातन संस्कृति, संस्कार शैक्षणिक विवाह के उद्देश्य से सामुदायिक भवन निर्माण शुरू किया है। सोमवार को पूजा-अर्चना के साथ भवन के लेंटर का शुभारंभ अध्यक्ष डीडी शर्मा ने किया। इस दौरान सभा की बैठक भी हुई। सभा के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त जज डीडी शर्मा ने कहा कि इस भवन में बड़े तीन हॉल छह विश्राम कक्ष बनना प्रस्तावित हैं। जहां बच्चों, युवाओं को संस्कार की शिक्षा दी जाएगी। निकट भविष्य में समय-समय पर यहां पर सम्मेलन, हिंदू रीति-रिवाजों के साथ धार्मिक अनुष्ठान विवाह इत्यादि का होना प्रस्तावित है। सनातन संस्कृति के प्रेमी हर वर्ग के लोग इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दे रहे हैं। इस दौरान विलुप्त हो रही सनातन संस्कृति संस्कार पर डीडी शर्मा, विद्या देव शर्मा, श्विद्या नंद शर्मा और महेंद्र भारद्वाज ने विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण कल्याण सभा रोहड़ू, जुब्बल, चिड़गांव बिना किसी भेदभाव सभी वर्गों को साथ लेकर मानव कल्याण व सनातन संस्कृति संस्कार के लिए कार्य कर रही है। महासचिव रवि कांत बालनाटाह के अनुसार, इस बैठक में विद्या नंद शर्मा, विद्या देव शर्मा, विश्व देव भट्ट, रवि कांत बालनाटाह, सत्य देव शर्मा, बालक राज शर्मा, प्रकाश शर्मा, भगत चंद खिट्टा, खुशी राम शर्मा, घनश्याम शर्मा, महेंद्र भारद्वाज, रमेश शर्मा, गीता राम शर्मा, सोहन लाल शर्मा , जवाहर गोलटा , निशराज शर्मा, डी एन शर्मा, संजीव शर्मा, विश्वदेव भारद्वाज , अशोक शर्मा, चमन लाल शर्मा, रजनीश शर्मा जोगिंदर शर्मा, नेगी राम बालनाटाह इत्यादि लोगों ने भाग लिया।

रोहडू में निर्माणाधीन ब्राह्मण सभा  सामुदायिक भवन

रोहडू में निर्माणाधीन ब्राह्मण सभा  सामुदायिक भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed