{"_id":"6751943bacaf81d45d014b64","slug":"consecration-ceremony-begins-in-the-temple-of-deity-shikadu-with-sangheda-ritual-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-125998-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: संघेड़ा रस्म के साथ देवता शिकड़ू के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: संघेड़ा रस्म के साथ देवता शिकड़ू के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू
विज्ञापन
पहले दिन रंटाड़ी से देवता मोरिश, चिउनी से देवता परशुराम, दशालनी से देवता किलबालु का हुआ आगमन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहडू। राेहड़ू में देवता शिकड़ू महाराज के नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह वीरवार से आरंभ हो गया है। तीन दिवसीय समारोह मे रंटाड़ी से देवता मोरिश, चिउनी से देवता परशुराम, दशालनी से देवता किलबालु देवलुओं के साथ पहुंच गए हैं। काठकुणी शैली में निर्मित मंदिर का निर्माण 21 महीने में किया गया। वीरवार को देव आगमन ( संघेडा) रस्म के साथ प्रतिष्ठा कार्यक्रम विधिवत रूप से आरंभ हो गया है। समारोह के पहले दिन देवताओं का मिलन और हथियारों से लैस देवलुओं का पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों पर नृत्य मुख्य आकर्षण रहा। देर शाम तक तक देवलु वाद्ययंत्रों की धुनों पर नृत्य करते रहे। मेजबान देवता शिकड़ू और मंदिर कमेटी ने सभी देवताओं का समारोह में स्वागत किया। शुक्रवार को शिखा पुजन की मुख्य रस्म निभाई जाएगी। इसमें मंदिर की छत पर विधिवत रूप से पूजा-अर्चना व मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। देवता शिकड़ू मंदिर कमेटी के मोतमीन रोशन लाल भ्रांटा ने बताया कि देवता शिकड़ू महाराज के नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आरंभ हो गया है। तीन दिवसीय समारोह शनिवार को उछड़ पाछड़ रस्म के साथ संपन्न होगा।