फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Congress's show of strength in Aani, grand welcome to the newly appointed block president

Rampur Bushahar News: आनी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष का भव्य स्वागत

Thu, 23 Apr 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Congress's show of strength in Aani, grand welcome to the newly appointed block president
आनी पहुंचने पर ब्लॉक कांग्रेस आनी के नवनियुक्त अध्यक्ष गोविंद शर्मा का कार्यकर्ताओं ने किया स्व
कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर मंथन
विज्ञापन

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में जनहित मुद्दों को प्राथमिकता देने का आह्वान
गोविंद शर्मा बोले, हर कार्यकर्ता की भागीदारी से ही मजबूत होगा संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। कांग्रेस ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद शर्मा के स्वागत के लिए आनी में समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नए अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। सम्मेलन के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी चुनावी रणनीति और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, कांग्रेस नेता एवं एपीएमसी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर चेतन चौहान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रत्याशी परस राम, पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर और चंद्रकेश शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नेताओं के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

बुद्धि सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों, मजदूरों और आम जनता की आवाज रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की असली ताकत बताते हुए जनसमस्याओं को प्राथमिकता से उठाने की अपील की। परस राम ने भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने पर जोर दिया। गोविंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए हर कार्यकर्ता की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने पंचायतीराज चुनावों को लेकर रणनीति बनाने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोविंद ने इशारों में पार्टी के एक धड़े की कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 से वे पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्य कर रहे हैं। उन्हें किसी से प्रमाण की आवश्यकता नहीं है। साथ ही, सोशल मीडिया पर हो रही आपत्तिजनक टिप्पणियों पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि इससे पार्टी की एकजुटता प्रभावित होती है। कार्यक्रम में चंद्रकेश शर्मा, किशोरी लाल सागर और पप्पू सत्या ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed