Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Congress Zone Meeting

Rampur Bushahar News: कांग्रेस जोन की बैठक में संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर हुई चर्चा

Sun, 22 Nov 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Congress Zone Meeting
कलेडा मझेवटी में कांग्रेस जोन की बैठक में मौजूद पदा​धिकारी और कार्यकर्ता। संवाद 
कांग्रेस जोन की बैठक में संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर हुई चर्चा
विज्ञापन

. वोट चोरी, संविधान बचाओ, देश बचाओ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के कांग्रेस जोन कलेडा–मझेवटी, मझोली टिप्पर और देवनगर की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता जोन कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब खनाशु ने की। बैठक में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, पार्टी की विचारधारा और नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने और क्षेत्र के प्रत्येक वर्ग को संगठन के साथ जोड़ने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर भी विशेष जोर दिया गया। बैठक में कैलाश फेडरेशन के निदेशक त्रिलोक भलूनी, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष डीडी कश्यप, कलेड़ा–मझेवटी पंचायत के प्रधान अश्वनी शर्मा, देवनगर पंचायत के प्रधान होशियार मेहता और मझोली टिप्पर पंचायत के प्रधान बलवीर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए कैलाश फेडरेशन के निदेशक त्रिलोक भलूनी ने कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे वोट चोरी, संविधान बचाओ, देश बचाओ अभियान के संदर्भ में अपने विचार रखे। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती और संविधान में निहित मूल्यों की रक्षा को समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक का जागरूक होना और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सक्रिय भागीदारी निभाना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस अभियान के उद्देश्यों और संदेश को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष डीडी कश्यप ने संगठन की मजबूती को लेकर अपने विचार रखते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की वास्तविक ताकत उसके समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता होते हैं। संगठन तभी मजबूत बनता है, जब कार्यकर्ता आपसी एकजुटता, तालमेल और समन्वय के साथ जमीनी स्तर पर कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और प्रत्येक वर्ग के बीच अपनी सक्रियता बढ़ानी होगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर सामूहिक रूप से संगठन के हित में कार्य करने का आह्वान किया।



बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका और स्थानीय स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने के विषय पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि आम जनता के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखना और उनकी समस्याओं को समझना संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है। इसके लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य देवनगर विकास, ग्राम पंचायत देवनगर के उपप्रधान दीपक, प्रवक्ता सुरेंद्र ब्युन्थली, आत्मा राम मेहता, सरजन मेहता, राजीव मेहता, कुलदीप नेगी और कपिल जिंटा सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और महिला मंडल की महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article