{"_id":"610d67158ebc3eaab37ac8b0","slug":"congress-took-to-the-road-due-to-public-problems-slogans-were-taken-out-against-the-state-government-in-nankhari-rampur-hp-news-sml379511243","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसमस्याओं को लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसमस्याओं को लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस
विज्ञापन
ननखडी तहसील में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश सरकार और प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते ह
- फोटो : RAMPUR-HP
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील में चरमराई व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर ने सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ननखड़ी में रोष रैली निकाली और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं नायब तहसीलदार के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा और जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान मांगा।
वहीं इससे पूर्व ब्लॉक कांग्रेस रामपुर की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में सबसे पहले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। साथ ही संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। बैठक के बाद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष साहिब सिंह मेहता की अध्यक्षता में सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली।
अध्यक्ष साहिब सिंह मेहता ने कहा कि ननखड़ी क्षेत्र के साथ सरकार भेदभाव कर रही है। आज के समय मे यहां के सरकारी कार्यालय वाचनालय में तबदील में हो गए हैं। तहसीलदार से लेकर विकास खंड अधिकारी के पद खाली होने के कारण स्थानीय जनता को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। क्षेत्र की सड़कें खस्ताहाल हैं। सेब सीजन चरम पर है और सड़कों की दयनीय दशा के कारण बागवानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ब्लॅाक कांग्रेस कमेटी ने चेेताया है कि यदि भाजपा सरकार रामपुर विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी करेगी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अधिवक्ता डीडी कश्यप, प्रेम शर्मा, आत्मा राम केदारटा, विशेषर लाल, सत्या भूषण, ध्रव शर्मा, सुदेश कायथ, ज्योति लाल मेहता, गंगा सिंह, चुनी लाल, मुकेश शर्मा, संजय मेहता, जवाहर मेहता, शिरू राम डबरैही, मोहन लाल भाटिया, इंदू बाला, कंपा ठाकुर, शिला ठाकुर, कुलदीप मेहता, वीरभद्र सिंह कायथ, वीर सिंह कपूर, दुर्गा सिंह, जगत भंडारी, सकता देवी, शिला, कला देवी, चिमना, बाबू राम, केदार सिंह मेहता, मदन मेहता और संदीप मेहता सहित कई अन्य मौजूद रहे।