फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   congress

जिताऊ उम्मीदवारों को चुनाव में उतारेगी कांग्रेस

Wed, 16 Dec 2020 10:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
ठियोग(रामपुर बुशहर)। पंचायतीराज चुनावों में जिताऊ उम्मीदवारों के चयन को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने ठियोग-कुमारसैन में कमेटियों का गठन कर दिया है। इन कमेटियों में कांग्रेस के पदाधिकारियों को रखा गया है, जो पंचायतों में जाकर जिताऊ उम्मीदवार का चयन करेंगे। यह बात बुधवार को ठियोग में ब्लॉक कांग्रेस ठियोग-कुमारसैन अध्यक्ष कंवर नरेंद्र सिंह ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की ओर से तीन समितियों का गठन किया गया है, जिसमें प्रचार समिति, चयन समिति व समन्वय समिति की देखरेख में पंचायतीराज चुनाव को अंतिम रूप दिया जाएगा। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को चुनाव में उतारा जाएगा और ऐसे उम्मीदवार चुने जाएंगे जो जिताऊ हों। सरकार के तीन साल के कार्यकाल में जहां प्रदेश के लोगों को कमजोर सरकार का खामियाजा भुगतना पड़ा, वहीं कोरोना जैसी माहामारी के दौरान लोगों को महंगाई व बेरोजगारी से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जयराम सरकार के अधिकारी सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं और चुनाव में सरकार को लाभ पहुंचाने के लिए रोस्टर से छेड़छाड़ और आरक्षण को सही तरीके से पेश नहीं किया गया। ठियोग-कुमारसैन की अधिकतर ऐसी पंचायतें हैं, जो कि पिछले कई सालों से आरक्षण का दंश झेल रही है। 21 दिसंबर तक सभी पंचायतों में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों का चयन कर लिया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव संजय बलोआ, शहरी अध्यक्ष अनिल ग्रोवर, कांग्रेेस सेवादल संयोजक प्रकाश शर्मा और सोशल मिडिया संयोजक राजेश वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान ठियोग के केलवी जिला परिषद वार्ड में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र वर्मा, केहर सिंह खाची, जोगेंद्र ठाकुर, कंवर विनायक सिंह, संजीव भंडारी, बलदेव ठाकुर, वेद गौतम, ज्ञान सिंह ठाकुर, सुरेश ठाकुर, नंदलाल, सुमित्रा चंदेल, कंवर इंद्र सिंह, रूपलाल शर्मा, सुनील शर्मा और नरेश कश्यप को कमेटी में लिया गया है। देवरीघाट वार्ड में जयप्रकाश शर्मा, बसंत सिंह, दिग्विजय सिंह, रमेश हेटा, संजय बलोआ, वनीता वर्मा, शिव सिंह, अनिता वर्मा, संजीव शर्मा, रोशन लाल, राजीव वर्मा, प्रदीप चंदेल, मोहनलाल मेहता और भूपेंद्र बुदेंल को रखा गया है। जिला परिषद घूंड वार्ड में राज गोपाल चौहान, सत्या गाजटा, राजेंद्र ठाकुर, आत्माराम, राजेश शर्मा, सत्या परिश्ठ, प्रकाश पांडे, अनिल चौहान और नरेंद्र पलैल को रखा गया है, जो कि चुनाव को लेकर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों का चयन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed