फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   congress

सूरत नेगी लांघ रहे मर्यादा : कांग्रेस

Fri, 13 Nov 2020 06:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
congress
congress
रिकांगपिओ (किन्नौर)। प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी आए दिन सोशल मीडिया पर बेतुके बयानबाजी कर मर्यादा भूल चुके हैं। यह बात किन्नौर युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रताप नेगी और किन्नौर कांग्रेस प्रवक्ता केसर नेगी ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि सूरत नेगी जिन शब्दावली का प्रयोग विधायक के लिए करते हैं वो निंदनीय हैं। यह उनकी राजनीतिक तुच्छता को दर्शाता है। सूरत नेगी आए दिन मीडिया में किन्नौर के विधायक को कांग्रेस का विधायक कह कर संबोधित करते हैं जबकि एक निर्वाचित विधायक समूचे क्षेत्र का विधायक होता है। सूरत नेगी निर्वाचित जनप्रतिनिधि के प्रति तू तड़ाक वाली शब्दावली का प्रयोग करते हैं जो सही नहीं है। सूरत नेगी को अपनी मर्यादा में रहना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते निचार हत्याकांड में विधायक जगत सिंह नेगी के हस्तक्षेप से ही लोग शांत हुए। हत्या जैसे जघन्य अपराध के लिए सही जांच की मांग करना जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। हत्याकांड पर राजनीति कौन कर रहा है यह किन्नौर की जनता भलीभांति जान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सूरत नेगी को केवल विधायक पर आरोप लगाने के बजाय किन्नौर में जनता की परेशानियाें पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास करना चाहिए। किन्नौर में सर्दियां लगभग शुरू हो चुकी हैं लेकिन किसी डिपो में लकड़ी का प्रावधान नहीं है। जबकि सूरत नेगी स्वयं वन निगम के उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि सूरत नेगी पर विधायक पर लांछन लगाना बंद करें वरना किन्नौर कांग्रेस उनके खिलाफ कडेे़ कदम उठाने के लिए मजबूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed