फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   congress protest in aani

आनी में सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने की नारेबाजी

Tue, 02 Aug 2022 10:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
congress protest in aani
आनी पहुंचने पर फूलमालाओं से विक्रमादित्य सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। महंगाई के खिलाफ मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी ने कांग्रेस किसान आक्रोश रैली निकाली। इसकी अध्यक्षता यूपेंद्रकांत मिश्रा ने की। रैली की अगुवाई शिमला ग्रामीण विस क्षेत्र के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने की। इस दौरान आनी के पुराने बाजार से राजा रघुबीर सिंह स्टेडियम तक निकाली गई रैली में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने भाग लेकर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद आनी के पुराना बस अड्डे में जनसभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जनसभा को संबोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि किसान और बागवान हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी की रीढ़ हैं, लेकिन भाजपा सरकार ने सेब की पेटियों पर जीएसटी लगाकर उनके दामों में भारी बढ़ोत्तरी करके उनकी कमर तोड़कर रख दी है। खाद्य पदार्थ हों, या घरेलू गैस सिलिंडरों के दाम, हर तरफ महंगाई चरम पर है। उन्होंने कह कि वर्तमान जयराम सरकार को पलटू राम सरकार कहना ज्यादा तर्कसंगत है क्योंकि मुख्यमंत्री किसी एक निर्णय पर टिके नहीं रह सकते, कभी दिल्ली, आईएएस अधिकारियों, एचएएस अधिकारियों के दबाव में आकर जो निर्णय सुबह लेते हैं, उन्हें शाम को पलट देते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जयराम सरकार में घोटालों की भरमार रही है। इसमें आज तक कोई कार्रवाई किसी भी मामले में नहीं हुई है। पुलिस भर्ती घोटाले में प्रदेश सरकार के कई पुलिस अधिकारी, बड़े-बड़े अधिकारी शामिल हैं, लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई आज तक अमल में नहीं लाई। उन्होंने कहा सरकार से न कर्मचारी खुश हैं, न व्यापारी खुश हैं। अगर खुश है तो सिर्फ ठेकेदार, जो सरकार के पास डेरा जमाए रहते हैं। अवैध खनन माफिया पांव पसारे हुए हैं। बैक डोर से निजी चैनल के पत्रकारों को हिमाचल में घुसाकर झूठा सर्वे करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही भ्रष्टाचार के खिलाफ कानून लाकर कम से कम 10 साल की सजा का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केवल मोदी या जयराम के जय श्रीराम के नारे लगाने से ही कोई हिंदू है या नहीं, इसका प्रमाण नहीं मिलता, बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने धर्मांतरण को लेकर कानून लागू कर देश का पहला राज्य का गौरव वर्ष 2006 में प्रदेश को दिलवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed